Top 10 most expensive city in India भारत के 10 सबसे महंगे शहर

Top 10 most expensive city in India 

भारत के 10 सबसे महंगे शहर 

अपना देश भारत एक विविधताओं का देश है जहां हर शहर की अपनी एक अलग संस्कृति परंपराएं तथा जीवन शैली है। भारत देश में कुछ शहर अपने उच्चतम रहन सहन और महंगे जीवन यापन के लिए जाने जाते हैं। इन महंगे शहरों में रहना हर किसी का सपना होता है लेकिन इन शहरों में रहना आपकी जेब पर काफी भारी पड़ सकता है। यहां हम आपको ऐसे 10 महंगे शहरों के बारे में बताएंगे जहां रहना हर किसी के लिए एक चुनौती हो सकती है क्योंकि यह शहर इतने महंगे हैं, जो हर किसी के लिए रहना आसान नहीं है।

1 मुंबई Mumbai

जिस प्रकार भारत देश की राजधानी के रूप में दिल्ली को जाना जाता है उसी प्रकार भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में मुंबई शहर को जाना जाता है। यह शहर बॉलीवुड इंडस्ट्री के रूप में भी जाना जाता है। मुंबई शहर महंगे रेस्टोरेंट, लग्जरी लाइफ़स्टाइल के लिए जाना जाता है। यह एक बीएचके फ्लैट का किराया भी 40 से 50000 रुपए प्रति महीना होता है।

यहां का परिवहन तथा मनोरंजन भी काफी महंगा होता है बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों की उपस्थिति के कारण यह शहर काफी तेज और महंगा होती है।

 

2 दिल्ली  Delhi

दिल्ली शहर भारत की राजधानी के रूप में जाना जाता है। यह शहर भी अपने महंगे जीवन यापन के लिए फेमस है।

दिल्ली  में कुछ ऐसी जगह है जहां पर हर किसी के लिए रहना आसान नहीं है जैसे वसंत विहार, डिफेंस कॉलोनी और चाणक्यपुरी। दिल्ली शहर भी अपने हिसाब से शिक्षा स्वास्थ्य तथा मनोरंजन और परिवहन के हिसाब से भी काफी महंगा पड़ता है यहां का खाना पीना भी काफी महंगा है खास कर जब आप किसी रेस्टोरेंट या कैफे में जाकर कुछ भी खाते पीते हैं तो भारत में दिल्ली शहर मुंबई के बाद दूसरा ऐसा शहर है जहां पर रहना हर किसी के लिए आसान नहीं है।

 

3 बेंगलुरु  Bangluru

बेंगलुरु शहर जिसे भारत का आईटी राजधानी भी कहा जाता है यह शहर तेजी से विकसित होने वाले शहरों में से एक है। यहां पर कुछ उच्च आए वाले लोगों के कारण संपत्ति के दाम आसमान कर रहे हैं। बेंगलुरु में भी किराया खाना पीना  सभी कुछ काफी महंगा है और भारत के आईटी राजधानी होने के कारण यहां का जीवन जो है वह भी काफी महंगा रहता है।

 

4 चेन्नई  Chennai 

 

चेन्नई शहर दक्षिणी भारत का एक प्रमुख शहर है और यह भी एक दृष्टि से काफी महंगा शहर है क्योंकि चेन्नई शहर भी अपने उद्योग शिक्षा और विरासत के लिए प्रसिद्ध है अन्य शहरों की तरह भी यह शहर भी अपने खान-पान तथा परिवहन मनोरंजन आदि के लिए काफी महंगा है। चेन्नई में भी काफी तेजी से विकास हुआ है और इस कारण यहां पर महंगाई आसमान छू रही है जो की एक आम आदमी की जेब पर भारी बोझ डाल रही है।

 

5 कोलकाता Kolkata 

 

भारत के 10 सबसे महंगे शहरों में कोलकाता का नाम मिलता है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता शहर भी अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह शहर में महंगे जीवन यापन के लिए प्रसिद्ध है यहां पर भी लोगों को खाना शिक्षा और प्रॉपर्टी पर काफी खर्च करना पड़ता है। कोलकाता में भी कुछ ऐसी जगह हैं जहां पर रहना हर किसी के बस की बात नहीं जैसे अलीपुर और बालीगंज में रहना काफी महंगा है।

 

6 हैदराबाद  Hyderabad 

कुछ सालों पहले हैदराबाद इतना ज्यादा महंगा शहर नहीं था लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया हैदराबाद भी महंगे शहरों की सूची में शामिल हो गया है। क्योंकि हैदराबाद आईटी हब के रूप में उभरा है इसलिए यहां पर भी प्रॉपर्टी और किराए में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। हैदराबाद शहर में भी अच्छे होटल और अस्पताल भी है जो काफी महंगे है और यहां शिक्षा के लिए जो संस्थान है वह भी काफी महंगे हैं।

 

7 पुणे  Pune

पुणे शहर भी एक शिक्षण संस्थान और आईटी हब के रूप में उभर रहा है। यहां पर एक आम लोगों के लिए जो भी सुविधा चाहिए वह सभी सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं। यहां के आधुनिक रहन-सहन और सुविधाओं के कारण भी यहां रहना काफी महंगा हो गया है। यहां के पोश इलाके जैसे कोरेगांव पार्क, wakad  में रहना आसान नहीं है। पुणे का खाना पीना और परिवहन भी काफी महंगा है।

 

8 गुरुग्राम  Gurugram 

गुरुग्राम शहर दिल्ली एनसीआर का एक प्रमुख शहर है। गुरुग्राम शहर जिसे “मिलेनियम सिटी” के रूप में भी जाना जाता है। क्या शहर अपने लग्जरी अपार्टमेंट्स, लग्जरी मॉल और कॉरपोरेट ऑफिस के लिए प्रसिद्ध है। यहां भी वह सभी सुविधाएं उपलब्ध है जो मनुष्य को एक अच्छा जीवन जीने के लिए चाहिए इस कारण गुरुग्राम शहर काफी महंगा शहर है। यह शहर भी अपने खान पान मनोरंजन तथा महंगे परिवहन के कारण लोगों की जेब पर भारी बोझ डालता है।

 

9 नोएडा  Noida 

नोएडा शहर में दिल्ली एनसीआर का एक प्रमुख हिस्सा है और यह शहर भी काफी तेजी से विकसित हो रहा है यहां के सुख सुविधा और इंफ्रास्ट्रक्चर इन्हें महंगा बनाते हैं नोएडा की प्रॉपर्टी की कीमतें तथा किराया लगातार बढ़ रहा है यहां के स्वास्थ्य सेवाएं और शैक्षणिक संस्थान भी महंगे हैं इस कारण नोएडा शहर भी महंगे शहरों की सूची में शामिल हो गया है।

 

10 अहमदाबाद  Ahemdabad 

अहमदाबाद शहर भी महंगे शहरों की सूची में आता है इस शहर में भी जीवन यापन न केवल आर्थिक रूप से चुनौती पूर्ण है बल्कि या आपके जीवन में अन्य पहलुओं पर भी प्रभाव डालता है। गुजरात का अहमदाबाद एक औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां के संपत्तियों की कीमतें और जीवन यापन का खर्च तेजी से बढ़ रहा है अहमदाबाद का खानपान स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा भी काफी महंगे हो गए हैं।

 

निष्कर्ष Conclusion

जैसा कि आप लोग जानते हैं कि महंगे शहरों में जीवन यापन करना काफी चुनौती पूर्ण होता है इन शहरों में रहने के लिए आपको आर्थिक मजबूती के साथ वित्तीय प्रबंधन की भी आवश्यकता होती है। ऊपर बताए गए शहर भारत के 10 सबसे महंगे शहरों की सूची में आते हैं क्योंकि यहां जीवन यापन करने में काफी खर्च आता है अगर आप भी इन शहरों में रहने की योजना बना रहे हैं तो अपने बजट को ध्यान में रखते हुए तैयारी करें क्योंकि यहां पर रहने के लिए आपके पास आर्थिक मजबूती का होना बहुत जरूरी है

Leave a Comment