Top 10 richest person in india भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्ति

Top 10 Richest person in India-

भारत में आज के समय में काफी ज्यादा विकास तथा उन्नत होने के कारण अरबपतियों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। भारत, दुनिया में सबसे तेजी से उभरते हुए अर्थव्यवस्था में एक है। यहां कई ऐसे उद्योगपति हुए हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत तथा दूर की सोच रखते हुए विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। तथा 2024 में विश्व में रिकॉर्ड तोड़ 200 अरबपति व्यक्ति शामिल हैं। भारत में अरबपतियों की सूची में पहला स्थान तो उद्योगपति मुकेश अंबानी का आता है, और उनके बाद में कई लोग जैसे गौतम अडानी, शिव नादर, राधा कृष्ण दमानी तथा दिलीप सांगवी आदि। यहां हम जानेंगे भारत के 10 प्रमुख अमीर व्यक्ति के बारे में।

 

1 मुकेश अंबानी Mukesh Ambani 

 

भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में प्रथम स्थान आता है मुकेश अंबानी का। इस समय मुकेश अंबानी की आयु 66 वर्ष है, और 66 वर्ष की आयु में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 123.7 बिलियन डॉलर है। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक वह अध्यक्ष हैं। मुकेश अंबानी का उद्योग काफी बड़ा है, मुकेश अंबानी अपने उद्योग से लगभग 8 लाख करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्त करते हैं। तथा उनके देखरेख में रिलायंस इंडस्ट्रीज में पेट्रोल केमिकल्स तेल, गैस तथा दूरसंचार शामिल है। मुकेश अंबानी के कारण ही भारत में इंटरनेट के क्षेत्र में क्रांति आई है।

 

2 गौतम अडानी Gautam Adani 

 

भारत में अरबपतियों की सूची में दूसरा स्थान गौतम अडानी का आता है। गौतम अडानी की उम्र 61 साल है तथा उनके कुल संपत्ति 83.4 बिलियन डॉलर है तथा अडानी समूह के संस्थापक हैं। गौतम अडानी के प्रमुख उद्योगों में बंदरगाह, बिजली उत्पादन, ऊर्जा उत्पादन आदि मुख्य रूप से शामिल हैं। हालांकि हिडेनबर्ग ग्रुप ने उनके ऊपर वित्तीय अनियमितताओं के हेर फेर का आरोप लगाया था। जिसके परिणाम स्वरुप रिपोर्ट जारी होने के बाद गौतम अडानी समूह को काफी नुकसान झेलना पड़ा था लेकिन उसके बावजूद भी गौतम अडानी आज भी अरबपतियों की सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

 

3 सावित्री जिंदल और परिवार Savitri Jindal and Family 

अरबपतियों की सूची में इनका स्थान तीसरा है तथा उनकी उम्र 73 साल है, और इस समय की कुल संपत्ति 40.7 बिलियन डॉलर है। तथा ओपी जिंदल ग्रुप की अध्यक्ष भी है। उनके चार बेटे उनके विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्र में मैनेजमेंट का काम करते हैं, जिसमें जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट भी शामिल है जो भारत में खेलकूद के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है सावित्री जिंदल ने अपने उद्योग को ऊर्जा इस्पात और निर्माण के क्षेत्र में भी बढ़ाया है। सावित्री जिंदल को भारत की सबसे धनी महिला का भी खिताब मिला है।

 

4 शिव नादर Shiv Nadar 

इस सूची में चौथे स्थान पर शिव नादर है। शिव नादर की उम्र इस समय 78 साल की है, और उनकी कुल संपत्ति 35 बिलियन डॉलर है तथा एचसीएल टेक्नोलॉजी के संस्थापक भी हैं उनकी इनकम का मुख्य स्रोत एच सी एल ही है। उन्होंने आईटी के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 2008 में भारत सरकार ने उनके योगदान को स्वीकारते हुए देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान तथा पद्म भूषण से भी सम्मानित किया था। शिव नादर शिक्षा तथा सामाजिक कार्य में भी काफी योगदान करते हैं यह कारण है कि आज भी समाज में लोग उनका काफी आदर करते हैं।

 

5 दिलीप सांगवी Dilip Sanghvi 

भारत में अरबपतियों की सूची में पांचवें स्थान पर दिलीप सांगवी है। दिलीप सांगवी इस समय 67 साल के हैं तथा इस समय उनकी कुल संपत्ति 26 बिलियन डॉलर है, दिलीप सांगवी सन फार्मास्यूटिकल कंपनी के संस्थापक भी हैं। दिलीप सांगवी के नेतृत्व में ही 5 बिलियन डॉलर की तक पहुंचने वाली सबसे पहली कंपनी सन फार्मा ही है, जिसने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनकी कंपनी नई नई दवा तथा अधिग्रहण के लिए भी काफी प्रसिद्ध है।

 

6 कुमार बिरला Kumar Bidla 

अरे पतियों की सूची में कुमार बिरला का स्थान 6 नंबर पर है। कुमार बिरला 57 साल की उम्र में, उनके पास कुल 24 बिलियन डॉलर की संपत्ति है तथा वह कुमार बिड़ला समूह के संस्थापक हैं। कुमार बिरला ग्रुप सीमेंट अल्युमिनियम तथा वित्तीय उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिरला पहले वोडाफोन आइडिया के गैर कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे लेकिन 2021 में कंपनी पर बढ़ते हुए कर्ज के कारण इन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

 

7 साइरस पूनावाला Cyrus Poonawala 

इस सूची में सातवें स्थान पर साइरस पूनावाला का नाम आता है जिनकी उम्र 83 साल है तथा इस समय उनकी कुल संपत्ति 22.4 बिलियन डॉलर है तथा वह सिरम इंस्टीट्यूट आप इंडिया के संस्थापक भी हैं। साइरस पूनावाला की कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन उत्पादक कंपनी है।

 

8 राधा कृष्ण दमानी RadhaKrishna Damani 

 

भारत में 10 शीर्ष अरबपतियों की सूची में आठवें नंबर पर नाम आता है राधा कृष्ण दमानी जी का। राधा कृष्ण दमानी की कुल संपत्ति 21.8 बिलियन डॉलर है तथा वह एवेन्यू सुपरमार्केट के संस्थापक हैं। वह अपनी मेहनत तथा दूर की सोच रखने के कारण ही आज वह स्थान पर हैं। राधा किशन दमानी अपनी ऊंची सोच के कारण ही आज रिटेल की दुनिया में काफी ऊंचा स्थान प्राप्त किया है तथा इस समय भारत में वह अरबपतियों की सूची में आठवें स्थान पर मौजूद हैं।

 

9 कुशल पाल सिंह Kushal Pal Singh 

 

अमीर व्यक्तियों की सूची में कुशल पाल सिंह का नाम स्थान आता है 9 नंबर पर। इस समय उनकी आयु 93 साल है। कुशल पाल सिंह की कुल संपत्ति 18.4 बिलियन डॉलर है तथा वह डीएलएफ लिमिटेड के अध्यक्ष भी हैं। कुशल पाल सिंह ने रियल स्टेट के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

 

10 रवि जयपुरिया Ravi JaiPuria 

 

रवि जयपुरिया का इस सूची में स्थान दसवां है। रवि जयपुरिया के इस समय उम्र 69 साल की है। रवि जयपुरिया की कुल संपत्ति 17.7 बिलियन डॉलर है और वह वरुण बेवरेज के संस्थापक हैं। रवि जयपुरिया के उत्पादन में पेप्सिको का उत्पादन प्रमुख है

 

ऊपर बताया गया व्यक्तियों ने अपनी मेहनत से तथा अपनी दूरदर्शी सोच से कारण ही भारत के साथ-साथ विश्व में भी अपनी एक पहचान बनाई है। तथा आर्थिक जगत के लिए एक सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Top 10 most expensive city in India भारत के 10 सबसे महंगे शहर

Top 10 most expensive city in India 

भारत के 10 सबसे महंगे शहर 

अपना देश भारत एक विविधताओं का देश है जहां हर शहर की अपनी एक अलग संस्कृति परंपराएं तथा जीवन शैली है। भारत देश में कुछ शहर अपने उच्चतम रहन सहन और महंगे जीवन यापन के लिए जाने जाते हैं। इन महंगे शहरों में रहना हर किसी का सपना होता है लेकिन इन शहरों में रहना आपकी जेब पर काफी भारी पड़ सकता है। यहां हम आपको ऐसे 10 महंगे शहरों के बारे में बताएंगे जहां रहना हर किसी के लिए एक चुनौती हो सकती है क्योंकि यह शहर इतने महंगे हैं, जो हर किसी के लिए रहना आसान नहीं है।

1 मुंबई Mumbai

जिस प्रकार भारत देश की राजधानी के रूप में दिल्ली को जाना जाता है उसी प्रकार भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में मुंबई शहर को जाना जाता है। यह शहर बॉलीवुड इंडस्ट्री के रूप में भी जाना जाता है। मुंबई शहर महंगे रेस्टोरेंट, लग्जरी लाइफ़स्टाइल के लिए जाना जाता है। यह एक बीएचके फ्लैट का किराया भी 40 से 50000 रुपए प्रति महीना होता है।

यहां का परिवहन तथा मनोरंजन भी काफी महंगा होता है बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों की उपस्थिति के कारण यह शहर काफी तेज और महंगा होती है।

 

2 दिल्ली  Delhi

दिल्ली शहर भारत की राजधानी के रूप में जाना जाता है। यह शहर भी अपने महंगे जीवन यापन के लिए फेमस है।

दिल्ली  में कुछ ऐसी जगह है जहां पर हर किसी के लिए रहना आसान नहीं है जैसे वसंत विहार, डिफेंस कॉलोनी और चाणक्यपुरी। दिल्ली शहर भी अपने हिसाब से शिक्षा स्वास्थ्य तथा मनोरंजन और परिवहन के हिसाब से भी काफी महंगा पड़ता है यहां का खाना पीना भी काफी महंगा है खास कर जब आप किसी रेस्टोरेंट या कैफे में जाकर कुछ भी खाते पीते हैं तो भारत में दिल्ली शहर मुंबई के बाद दूसरा ऐसा शहर है जहां पर रहना हर किसी के लिए आसान नहीं है।

 

3 बेंगलुरु  Bangluru

बेंगलुरु शहर जिसे भारत का आईटी राजधानी भी कहा जाता है यह शहर तेजी से विकसित होने वाले शहरों में से एक है। यहां पर कुछ उच्च आए वाले लोगों के कारण संपत्ति के दाम आसमान कर रहे हैं। बेंगलुरु में भी किराया खाना पीना  सभी कुछ काफी महंगा है और भारत के आईटी राजधानी होने के कारण यहां का जीवन जो है वह भी काफी महंगा रहता है।

 

4 चेन्नई  Chennai 

 

चेन्नई शहर दक्षिणी भारत का एक प्रमुख शहर है और यह भी एक दृष्टि से काफी महंगा शहर है क्योंकि चेन्नई शहर भी अपने उद्योग शिक्षा और विरासत के लिए प्रसिद्ध है अन्य शहरों की तरह भी यह शहर भी अपने खान-पान तथा परिवहन मनोरंजन आदि के लिए काफी महंगा है। चेन्नई में भी काफी तेजी से विकास हुआ है और इस कारण यहां पर महंगाई आसमान छू रही है जो की एक आम आदमी की जेब पर भारी बोझ डाल रही है।

 

5 कोलकाता Kolkata 

 

भारत के 10 सबसे महंगे शहरों में कोलकाता का नाम मिलता है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता शहर भी अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह शहर में महंगे जीवन यापन के लिए प्रसिद्ध है यहां पर भी लोगों को खाना शिक्षा और प्रॉपर्टी पर काफी खर्च करना पड़ता है। कोलकाता में भी कुछ ऐसी जगह हैं जहां पर रहना हर किसी के बस की बात नहीं जैसे अलीपुर और बालीगंज में रहना काफी महंगा है।

 

6 हैदराबाद  Hyderabad 

कुछ सालों पहले हैदराबाद इतना ज्यादा महंगा शहर नहीं था लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया हैदराबाद भी महंगे शहरों की सूची में शामिल हो गया है। क्योंकि हैदराबाद आईटी हब के रूप में उभरा है इसलिए यहां पर भी प्रॉपर्टी और किराए में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। हैदराबाद शहर में भी अच्छे होटल और अस्पताल भी है जो काफी महंगे है और यहां शिक्षा के लिए जो संस्थान है वह भी काफी महंगे हैं।

 

7 पुणे  Pune

पुणे शहर भी एक शिक्षण संस्थान और आईटी हब के रूप में उभर रहा है। यहां पर एक आम लोगों के लिए जो भी सुविधा चाहिए वह सभी सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं। यहां के आधुनिक रहन-सहन और सुविधाओं के कारण भी यहां रहना काफी महंगा हो गया है। यहां के पोश इलाके जैसे कोरेगांव पार्क, wakad  में रहना आसान नहीं है। पुणे का खाना पीना और परिवहन भी काफी महंगा है।

 

8 गुरुग्राम  Gurugram 

गुरुग्राम शहर दिल्ली एनसीआर का एक प्रमुख शहर है। गुरुग्राम शहर जिसे “मिलेनियम सिटी” के रूप में भी जाना जाता है। क्या शहर अपने लग्जरी अपार्टमेंट्स, लग्जरी मॉल और कॉरपोरेट ऑफिस के लिए प्रसिद्ध है। यहां भी वह सभी सुविधाएं उपलब्ध है जो मनुष्य को एक अच्छा जीवन जीने के लिए चाहिए इस कारण गुरुग्राम शहर काफी महंगा शहर है। यह शहर भी अपने खान पान मनोरंजन तथा महंगे परिवहन के कारण लोगों की जेब पर भारी बोझ डालता है।

 

9 नोएडा  Noida 

नोएडा शहर में दिल्ली एनसीआर का एक प्रमुख हिस्सा है और यह शहर भी काफी तेजी से विकसित हो रहा है यहां के सुख सुविधा और इंफ्रास्ट्रक्चर इन्हें महंगा बनाते हैं नोएडा की प्रॉपर्टी की कीमतें तथा किराया लगातार बढ़ रहा है यहां के स्वास्थ्य सेवाएं और शैक्षणिक संस्थान भी महंगे हैं इस कारण नोएडा शहर भी महंगे शहरों की सूची में शामिल हो गया है।

 

10 अहमदाबाद  Ahemdabad 

अहमदाबाद शहर भी महंगे शहरों की सूची में आता है इस शहर में भी जीवन यापन न केवल आर्थिक रूप से चुनौती पूर्ण है बल्कि या आपके जीवन में अन्य पहलुओं पर भी प्रभाव डालता है। गुजरात का अहमदाबाद एक औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां के संपत्तियों की कीमतें और जीवन यापन का खर्च तेजी से बढ़ रहा है अहमदाबाद का खानपान स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा भी काफी महंगे हो गए हैं।

 

निष्कर्ष Conclusion

जैसा कि आप लोग जानते हैं कि महंगे शहरों में जीवन यापन करना काफी चुनौती पूर्ण होता है इन शहरों में रहने के लिए आपको आर्थिक मजबूती के साथ वित्तीय प्रबंधन की भी आवश्यकता होती है। ऊपर बताए गए शहर भारत के 10 सबसे महंगे शहरों की सूची में आते हैं क्योंकि यहां जीवन यापन करने में काफी खर्च आता है अगर आप भी इन शहरों में रहने की योजना बना रहे हैं तो अपने बजट को ध्यान में रखते हुए तैयारी करें क्योंकि यहां पर रहने के लिए आपके पास आर्थिक मजबूती का होना बहुत जरूरी है